Ad image

पुटलूपुंग गांव में माताजी आश्रम के द्वारा सत्संग का किया गया आयोजन

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पुटलूपुंग गांव में माताजी आश्रम के द्वारा सत्संग का किया गया आयोजन 

 

 

- Advertisement -

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

पुटलूपुंग गाँव में शिक्षाविद आशुतोष मण्डल के घर में उनकी धर्म पत्नी की स्मृति में हाता माताजी आश्रम का सत्संग का आयोजन किया गया।सुबह 10.30 बजे ठाकुर, माँ और स्वामीजी की बिशेष पूजा की गई,उसके बाद भक्ति संगीत का आयोजन किया गया जिसमें सुनील कुमार दे, भास्कर दे, पायल मण्डल, मुकुल मण्डल, तरित मण्डल, बलराम गोप आदि ने भाग लिया। सुनील कुमार दे ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। उन्होंने कहा सत्संग से जीवन बदलता है,रामकृष्ण देव ने ईश्वर के प्रति भक्ति लाने के लिए सत्संग किया था। सुजाता मरल ने सारदा माँ की जीवनी तथा देव रंजन मण्डल ने स्वामी विवेकानंद ज़ी की वाणी पाठ किया।अपराह्न 12 बजे ठाकुर ज़ी की भोग और आरती हुई। माताजी आश्रम ने जन कल्याण के साथ साथ अंचल में लोगों के अंदर भक्ति भाव और धार्मिक सद्भावना जगाने का निरंतर काम कर रहा है जो काफ़ी सराहनीय कार्य है। हरे मोहन मण्डल, कृष्ण पद मण्डल और लखन मण्डल ने भी सत्संग पर प्रकाश डाला। अंत में हरिनाम संकीर्तन और हरिलूट के साथ सत्संग का समापन हुआ। इस अवसर पर रामकृष्ण सरदार, बलराम गोप, सुधीर सरदार, तपन मण्डल, अर्जुन मुदी, तरुण मण्डल, सोमेन मण्डल, सुदीप मण्डल, ब्रह्म पद मण्डल, उज्वल मण्डल, दिलीप मण्डल, देव रंजन मण्डल, झरना मण्डल, सूजता मरल, बन्दना मण्डल, स्वपन मण्डल, निताई महाकुड़, आशीष मण्डल, लखन चंद्र मण्डल के अलावे गाँव के भक्त और महिलाये काफ़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *