Ad image

पोटका के तेंतलापोड़ा एवं कमलपुर गांव में, विधायक संजीव सरदार ने , स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का किया शिलान्यास,सभी गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ सेवा

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पोटका के तेंतलापोड़ा एवं कमलपुर गांव में, विधायक संजीव सरदार ने , स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का किया शिलान्यास,सभी गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ सेवा

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव तेंतला पोड़ा एवं कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के हाथों विधिवत रूप से किया गया। इन दोनों योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को माला पहनाकर इस पहल के लिए भव्य स्वागत किया।ईस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट लक्ष्य एक विकसित झारखंड का निर्माण करना है और इसी सोच के साथ सरकार तथा जनप्रतिनिधि मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा आने वाले समय में पोटका विधानसभा क्षेत्र के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र के बन जाने से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास के दौरान जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हितेश भगत, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष्पलता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अमलिका सरदार, जीब सरदार, मनोज सरदार, बुढ़ान मुर्मू, मेयालाल भूमिज, शिव चरण हांसदा, , लखिन्द्र सरदार, सोमाय किस्कु, संदीप पाटबांधा, पिंटू भंज, वार्ड सदस्य भागीरथ दल, रुद्र प्रताप दल, निर्मल दल, मथुरा पाटबांधा, अनुपम मंडल, सुनंदा थैयाल आदि के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *