Ad image

पोटका के ब्राह्मणवासा से अज्ञात चोरों ने किया तीन सांड की चोरी

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पोटका के ब्राह्मणवासा से अज्ञात चोरों ने किया तीन सांड की चोरी 

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

पोटका प्रखण्ड के कोवाली थाना अंतर्गत जमादा पंचायत स्थित बामनवासा गांव से बीती रात अज्ञात चोरों ने मनसा मंदिर के सामने बैठे 3 सांड को गायब कर दिया ।इसी क्रम में चोरी के वारदात को अंजाम देते हुए चोरों के चप्पल और चोरी में उपयोग में लाए गए वाहन के कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे।जिसे ग्रामीणों ने दिखाया ।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा रोजाना की तरह गांव के तीन सांड मनसा मंदिर प्रांगण में बैठे हुए थे तभी रात का फायदा उठा कर अज्ञातों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।बतादें इससे पहले भी खैरपाल दुर्गा मंदिर के सामने से मंदिर में छोड़े हुए बकरे की चोरी कर शनिवार साप्ताहिक बाजार में बेच दिया गया था जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहुंच कर उक्त बकरे को मुक्त कराया था।आए दिन पशु चोरी की घट रहे घटने से ग्रामीणों के मन में भय व्याप्त है।कई मजदूर या गरीब परिवार पशु पालन से परिवार का पालन पौषण करते हैं ऐसे में घट रही पशु चोरी के घटना से मन में भय का माहौल की बात ग्रामीणों ने कही।उन्होंने इसपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने अपील करते हुए कहा ग्रामीण जागरूक एवं सतर्क होकर प्रशासन का सहयोग करें।पशु या बच्चे चोरी की घटना में अगर किसी को पकड़ते हैं तो कानून अपने हाथ में ना लें तुरंत पुलिस को सूचना दें।ऐसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *