Ad image

पोटका में मड एंड मिडोज केंद्र का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री झारखण्ड सरकार और पोटका विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

Suresh Mahapatra
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पोटका में मड एंड मिडोज केंद्र का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री झारखण्ड सरकार और पोटका विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

 

 

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु मड एंड मीडोज (मिट्टी और घास) केंद्र का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा रुद्राक्ष व जामून का पौधरोपण कर किया। मौके पर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि यहां आकर यहां के लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा। मड एंड मीडोज द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर अच्छी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भारत के प्रथम ऑर्गेनिक रूप से विकसित ईको रिसॉर्ट मड एंड मीडोज़ का उद्घाटन झारखंड: सतत पर्यटन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है। राज्य में पर्यावरण सचेत जीवनशैली और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार के द्वारा क्षेत्र में अच्छा काम लगातार किया जा रहा हैं जो सराहनीय है। ऊन्होंने पोटका विधानसभा में सड़क बनवाने हेतु अनुशंसा किए हैं,मैं घोषणा करती हूं कि पोटका की सड़कें दुरूस्त होगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना किया। कहा कि यह कार्यक्रम सतत विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और आधुनिक आतिथ्य के अद्वितीय समन्वय के साथ, मड एंड मीडोज़ झारखंड में प्रेरणादायक ईको-पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में उभरेगा। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक पर्यावरणविद डा.विक्रांत तिवारी ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मड एंड मीडोज के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि भारत और विदेशों में वृक्षारोपण, वनीकरण और प्रकृति संरक्षण के व्यापक स्तर पर काम किया है। कारपोरेट जगत से इस्तीफा देकर पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया। मैंने भारत के 23 राज्यों में 2 करोड़ वृक्षारोपण किए, इनमें केवल झारखंड में 45 लाख वृक्ष लगाए।50 लाख लीटर से अधिक वर्षा जल का संचयन किये।मड एंड मीडोज़ एक उपयोगी परियोजना है, जिसे 95 प्रतिशत बिना सीमेंट सामग्री का उपयोग कर पर्माकल्चर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जो गहन पारिस्थितिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस केंद्र परिसर में 200 से अधिक प्रजातियों जैसे सिंदूर, रुद्राक्ष जैसे वृक्ष संरक्षित और पोषित किए गए हैं। इसके सौंदर्यपूर्ण मिट्टी के घर ऑर्गेनिक रूप से निर्मित ईंटों से बनाए गए हैं, जो पारंपरिक वास्तुकला और पर्यावरणीय स्थिरता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर टीएससी सदस्य जसाई मार्डी, जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, मुखिया सारजोम मार्डीव, अनीता मुर्मू,ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास, अनील तिवारी, सोमेन मंडल, शांतनु मायती, हिमांशु तिवारी, रोहित प्रसाद , आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *