Ad image

बीरी गोडा रंकिणी मंदिर के सामने हाईवा और कार के बीच जोरदार टक्कर ,कार सवार तीन व्यक्ति के साथ हाईवा ड्राइवर घायल

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बीरी गोडा रंकिणी मंदिर के सामने हाईवा और कार के बीच जोरदार टक्कर ,कार सवार तीन व्यक्ति के साथ हाईवा ड्राइवर घायल

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

- Advertisement -

 

पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा पंचायत अंतर्गत ग्राम रोहनी ,बीरी गोडा में मंगलवार दोपहर दवा लदी एक कार नंबर JH 05 DN 2957 रांकिनी मंदिर से पोटका की ओर जा रही थी और इसी दौरान सामने से पत्थर लदा एक डंपर (वाहन संख्या JH 05 AN 0577) तेज रफ्तार में डाउन की ओर आ रहा था।बताया जा रहा है कि डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रही कार को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं डंपर का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार 3 व्यक्ति, नोटन पालित, जसदेव पालित एवं देवाशीष कैवतो और डंपर चालक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *