लोहरदगा: भंडरा में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम, उमड़ा जनसैलाब

सोनू कुमार की रिपोर्ट
भंडरा/लोहरदगा: नफरत की दीवारें ढहती दिखीं और मोहब्बत का पैगाम आम हुआ, जब भंडरा की सरजमीं पर ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर क्या प्रशासन, क्या आम जनता और क्या खास मेहमान—हर कोई गले मिलकर भाईचारे की मिठास घोलता नजर आया। क्षेत्र के इस ऐतिहासिक जुटान ने आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश की है।
अधिकारियों ने जीता दिल, एकता का दिया मंत्र।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करने पहुंचीं बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने अपने संबोधन से पूरी महफिल का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का सशक्त जरिया है। भंडरा की यह एकता पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता और सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने सुरक्षा व शांति के साथ-साथ आपसी विश्वास को समाज की असली ताकत बताया साथ ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद रहेगी कि जिस तरह भंडरा में हिन्दू मुस्लिम दोनों मिल कर त्यौहार मनाया जाता है उसी तरह शांति एवं भाई चारे से सभी त्यौहार को मनाएंगे। मुखिया सुमंती तिग्गा और सब-इंस्पेक्टर रविकांत कुमार ने भी अपनी ओजस्वी वाणी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और समाज में एकजुट रहने की पुरजोर अपील की।
आयोजक : जिला पत्रकार शकील अहमद,जिलापत्रकार मंसूर अंसारी, और समाज सेवी आफताब आलम सहित आयोजन टीम के पत्रकार सोनू कुमार, पत्रकार दीपक अधिकारी, तबरेज अंसारी, ताज अंसारी, पत्रकार संजय साहू और नौशाद अंसारी नसीम मिर्दाहा ने मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने साझा संदेश में कहा, हमारा मकसद केवल खबरें पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज में अमन और चैन को कायम रखना भी है। आज का यह सफल आयोजन साबित करता है कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता।
प्रखंड सदर सह समाजसेवी आफताब आलम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भंडरा के हर घर की खुशी इस समारोह में साफ झलक रही है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया।
गणमान्य जनों ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक।
मंच का कुशल संचालन विकास विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परवेज अंसारी, साजिद अंसारी, निरंजन उरांव, मोबारक अंसारी, मुमताज अंसारी, राधे श्याम साहू, विजय चौहान, वसीम खान, शोएब खान, संजय मुखर्जी, सलमान अंसारी, खुर्शीद अंसारी, शाहिद अफरीदी, कुतुबुद्दीन अंसारी और हाफिज मोबिन जैसे कई वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में हुसैन अंसारी, संतोष सिंह, उदय सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, नेहाल अहमद, जुलकर नैन समेत पूरी टीम ने दिन-रात एक कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक साथ मिलकर जलपान किया और सामूहिक रूप से क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी।
