
सोनू कुमार की रिपोर्ट
लोहरदगा- कैरो प्रखंड के टाटी गाँव मे पंडित सोमित नाथ त्रिपाठी और जय हरि बाबा के द्वारा भब्य कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे गाँव के बैकुंठ शुक्ला, श्याम किशोर शुक्ला,प्रमेश्वर हजाम, अनिल ठाकुर, गंदुरा महतो,बलराम सिंह, कुंजल ठाकुर, पत्रकार संतोष सिंह सभी ने मिलकर पूजा अर्चना कर कीर्तन का शुभारंभ किया गया । इस दौरान संतोष सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन करने से गांव में भी भक्ति का माहौल बना रहता है साथ ही सभी के घरों में श्री हरि का वास होता है। वही दूसरी ओर गांव के महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।साथ ही टाटी गाँव कीर्तन मंडली ने, कुकुरा मंदरो,गणेशपुर,ककरगड, हनहट, खरता, गजनी, खंडा,सढाबे ,नरौली , के कीर्तन मंडली को निमंत्रण दिया गया जिसमे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिए जयराम सिंह, मंटू सिंह, सूरज मुंडा, पिंटू मुंडा, सुजीत सिंह, रामकेश्वर ठाकुर, संजय महली, सोहन महतो, अमित उरांव,बीजू उरांव,बजरंग उरांव,गुडू उरांव,उमेश महतो, साईमन उरांव, महादेव महतो,मोहन महतो, रविंद्र सिंह, लालू उरांव, जीतू उरांव और टाटी गाँव के महिला मंडली टीम ने लोगों को हरे राम, हरे राम, राम राम हरे, हरे कृष्णा,हरे कृष्णा,कृष्णा कृष्णा हरे हरे, पूरा गाँव भक्ति मय से झूमते नजर आए।
