Ad image

भेलाईडीह गांव में मनाई गई अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भेलाईडीह गांव में मनाई गई अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 

सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर भेलाईडीह गांव में महिलाओं के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । उपस्थित महिलाओं को डालसा के पी एल वी के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के महत्व के बारे में बताया गया।आज महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है आज ये दिवस महिलाओं के आर्थिक,सांस्कृतिक,राजनैतिक और सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष और उनके उपलब्धियों का सम्मान के लिए ये विशेष रूप से मनाए जाते हैं।माउंट एवरेस्ट में चढ़ने से ले कर हमारे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने तक का सफर उन्होंने तय किया है। आज हर एक क्षेत्र में महिलाएं अच्छे काम कर रही है आज का दिन उन महिलाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है और अपने अंदर छुपे डर और लज्जा को दूर भगा कर कामयाबी की शिखर तक पहुंचना है जो भी जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उसी में अपना बेहतर सेवा प्रदान करने का हमेशा प्रयत्न करते रहना है और अपने अधिकारों को लेने के साथ साथ कर्तव्य का पालन करते हुए आगे बढ़ना है।किसी बच्ची को जन्म लेने से पहले ही उसके लिंग जांच कर के भ्रूण हत्या कर दिया जाता है कभी डायन बोल कर तो कभी दहेज के कारण महिला को मार दिया जाता है ये कानूनन अपराध है।हम लोगों को एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिले।मौके पर महिलाओं के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *