WhatsApp Group Join Now
महुलडीह में सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा कल से
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत महुलडीहा में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है जो कल से होगा शुरू।कथा 7 फरवरी 2026 शनिवार से 13 फरवरी 2026 तक भक्त भागवत कथा का श्रवण कर सकते हैं।कथा बृंदावन से आए कथा वाचक श्रीमान गोविंद दास शास्त्री महाराज के द्वारा बांग्ला में प्रवचन दिया जाएगा। श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ ने सभी भक्तों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर भागवत कथा का श्रवण करें एवं आर्थिक , शारीरिक एवं मानसिक रूप से योगदान देकर पूर्ण की भागीदारी बने।

