माताजी आश्रम का चार दिवसीय अनुष्ठान नगर भ्रमण,धुलट और भोग आरती के साथ हुआ संपन्न
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हाता स्थित माताजी आश्रम में चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण देव की 191 वीं जयंती सह आश्रम का 88 वां उत्सव विभिन्न कार्यक्रमो के साथ हुआ संपन्न ।विगत 22 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे कार्यक्रम सुबह 9 बजे हरिनाम संकीर्तन का नाम भंग के साथ हुआ तथा दधी,नगर भ्रमण,धुलट और भोग आरती आदि कार्यक्रम के साथ हुआ समापन। उसके वाद अपरान्ह 2 बजे महाप्रभु की भोग आरती और प्रसाद बितरण हुआ।इस अवसर पर कृष्ण पद मण्डल, राजकुमार साहू, शंकर चंद्र गोप, महेश बियानी, तपन मण्डल, बलराम गोप, सुधीर सरदार, रामकृष्ण सरदार, मधुसूदन भट्टाचार्ज, सनातन महतो, हिरन महतो, निवारण मुदी, शैलेन्द्र प्रामाणिक, तरुण दे, तरित मण्डल, निराई महाकुड़, चीनू माँ, लोचना मण्डल, झरना साहू, वेवी मण्डल, ब्रह्म पद मरल, सावित्री गोप, भवानी घोष, अंजलि मण्डल, संजय साहू, अमल बिस्वास, अमित मण्डल, समित दे, काजल मण्डल, बेला रानी मण्डल, बीरेंद्र मण्डल आदि भक्तगण उपस्थित थे। इस चार दिवसीय जन्म जयंती सह वार्षिक उत्सव को सफल बनाने में आश्रम के ट्रस्टी, कमिटी के सदस्य तथा भक्तजनों का सहयोग रहा। इसके लिए माताजी आश्रम की ओर से आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है।

