Ad image

माताजी आश्रम में ट्रस्टी,संचालन समिति और भक्तजनों के बीच बैठक सम्पन्न

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

माताजी आश्रम में ट्रस्टी,संचालन समिति और भक्तजनों के बीच बैठक सम्पन्न

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में 5 अप्रैल 2026 को आश्रम के ट्रस्टी,संचालन समिति और भक्तजनों की बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जयदेव मुखर्जी ने की।बैठक के पूर्व आश्रम के सचिव राजकुमार साहू ने सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए उत्सव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के लिए सभी सदस्यों और भक्तजनों को धन्यवाद दिया।उसके बाद बैठक की कारवाई शुरू हुई।बैठक में 2026 का वार्षिक उत्सव सह रामकृष्ण जयंती की लेखा जोखा प्रस्तुत की गई जिसको सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।उसके उपरांत उत्सव की समीक्षा की गई जिसमें सदस्यों ने अपना अपना विचार और सुझाव रखे।बैठक में अन्य विषयों और विकास कार्य पर भी चर्चा की गई।अंत में आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।बैठक में बलराम गोप,मोनी पाल,मृणाल पाल,रामकृष्ण सरदार,आश्रम सेविका चीनू मा, विश्वामित्र खण्डायत, अमल बिश्वास, सुनील कुमार दे, कृष्ण पद मण्डल, राजकुमार साहू, जयदेव मुखर्जी, सुबोध मण्डल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *