माताजी आश्रम में 15 अप्रैल को होगा बंगला नववर्ष का मिलन समारोह
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
माताजी आश्रम हाता में 15 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा बांग्ला नवबर्ष । पश्चिम सभ्यता के चपेट में आने के कारण हमारी भाषा,संस्कृति, सभ्यता और परंपरा धूमिल होती जा रही है। पहला बैशाख बंगभाषियो के लिए बंगला नव वर्ष है जो पहले बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता था।उसदिन सभी दुकानदारों के द्वारा पूजा पाठ करके नया खाता खोला जाता था।घर घर में पूजा पाठ और मिठाई वितरण किया जाता था।इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 अप्रैल 2026 बुधवार को अपराह्न 3 बजे माताजी आश्रम हाता में बंगला नववर्ष अर्थात पयला बैशाख 1433 का पालन किया जायेगा। यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी।इस अवसर पर बर्ष बरण भक्तिगीति,रामकृष्ण कथामृत पाठ,नाम संकीर्तन,प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। माताजी आश्रम की ओर से सभी को बांग्ला नवबर्ष के विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

