मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा संयुक्त रूप से लीगल एंड क्लिनिक पोटका में मानसिक व मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ०दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ०स्मिता हेंब्रम,मनोचिकित्सक परिचारिका ताजीन कुल्लू उपस्थित थे जिनके द्वारा मरीजों को जांच कर उपयुक्त दवा का वितरण किया गया।डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर मरीजों और डॉक्टरों के सहायता के लिए पोटका के पी एल वी गण उपस्थित थे।आज कुल 106 मरीज शिविर में पहुंचे इनमें 12 नए मरीज पाए गए जिन्हें डॉक्टरों के द्वारा जांच कर एक माह की दवा दी गई एवं नियमित दवा लेने के लिए सलाह दिया गया।अगला शिविर फरवरी माह के 17 तारीख को आयोजित होगी।वही बताया गया कि आज कल काफी लोगों को मानसिक रोग से ग्रसित होते हुए देखा जा रहा है जो चिंता का विषय है।किसी को अनजाना सा भय या दुश्चिंताओं के कारण रात को नींद नहीं आती है जी घबराता है बेचैनी होती है या तो कोई दुर्घटना से मन में गहरे सदमे के कारण से तो कभी अधिक नशापान के कारण अपनी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है जो एक दिन इस बीमारी का कारण बनता है अगर किसी व्यक्ति को इस प्रकार की कोई लक्षण दिखाई दे तो त्वरित किसी मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं या फिर हमारे यहां हर माह लगाए जाने वाले शिविर में उपस्थित हो कर डॉक्टर से ईलाज कराएं और नियमित दवा लें। शुरुआती दिनों में मरीजों का समय पर ईलाज करवाने से इस प्रकार की मरीज ठीक हो कर एक स्वस्थ जीवन जी सकता है।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,मकरो कर्मकार,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,गौतम सरदार,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

