Ad image

मुखिया देवी कुमारी ने पलायन रोकने के लिए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की कि मांग

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुखिया देवी कुमारी ने पलायन रोकने के लिए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की कि मांग

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी ने रोजगार के अभाव में प्रवासी मजदूरों के बाहर पलायन करने जाने वाले कुछ मजदूरों के आकस्मित मृत्यु के मामले से उपायुक्त जमशेदपुर को अवगत कराई। मुखिया देवी कुमारी ने कहा विगत एक माह के अंदर पोटका क्षेत्र के पांच प्रवासी मजदूरों का दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है । हाथी बिंधा पंचायत से चार एवं गंगाडीह पंचायत से एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है।उन्होंने उपायुक्त से ज्ञापन सौंप कर वैसे मजदूरों को जो रोजगार के तलाश में दूसरे राज्य में पलायन करते हैं वैसे मजदूरों को अपने जिला अंतर्गत कम्पनी या सरकारी योजना से जोड़कर उन्हें पलायन करने से रोका जा सकता है।दर्दनाक मौत के शिकार इन परिवार वालों को कई संकटों से गुजरना पड़ रहा है।उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरता से मंथन कर प्रवासी मजदूरों को पलायन से रोका जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *