श्रद्धा कर्म में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व मीरा मुंडा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के टांगराईन टोला दांवनाटांड में सेवा निवृत्त बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स सह पोटका प्रखंड मुंडा स्वशासन व्यवस्था के अध्यक्ष माधव सिंह मुंडा के माता रानी मुण्डा के निधन के उपरांत आयोजित श्रद्धा क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनके धर्मपत्नी मीरा मुंडा के साथ पंचायत प्रतिनिधि गण व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए । जहां मुंडा स्वशासन व्यवस्था के द्वारा सामाजिक परंपरा के अनुसार उन्हें स्वागत किया गया।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूहों को नया साल का मुबारकबाद दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज सरदार , हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी भूमिज , पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पातर, जय हरि सिंह मुंडा, राजू कुंडू,ग्राम प्रधान मंगल पान ,मुंडा स्वशासन व्यवस्था के जिला सहसचिव उमेश चंद्र मुंडा, गोपीनाथ मुंडा ,विमल मुंडा ,हितेन मुंडा, जयपाल मुंडा,बंकिम मुंडा,शिवनाथ सिंह, गोपाल सिंह ,दामोदर सिंह ,राजेंद्र सिंह विश्वास सिंह, सुनील सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

