सरस्वती शिशु मंदिर हल्दीपोखर में सप्त शक्ति संगम का किया गया आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
सरस्वती शिशु मंदिर भेलाईडीह हल्दीपोखर के प्रांगण मे पोटका विधानसभा के पूर्व विधायक मेनका सरदार की अध्यक्षता मे सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 से अधिक माताओं ने भाग लिया।मेनका सरदार ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा हमे अपने अंदर विद्यमान सात शक्ति जैसी कृति ,वाक, श्री ,मेधा ,स्मृति और क्षमा को जागृत कर परिवार, समाज और राष्ट्र को विकसित और सम्मृद्ध आवश्यकता है। विशिष्ट वक्ता शिशु विद्या मंदिर बागबेडा की आचार्या रिंकी सिंह कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण विषप पर माताओं के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की ।शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा के आचार्या बैजयंती धीर ने नारी सशक्तिकरण पर विस्तृत रूप से अपनी बातों को रखी। सशक्त महिला के रुप मे मिनु देवी एवं सुजाता सीट तथा संयुक्त परिवार मे रहने वाली मिनोती पुरान को सम्मानित किया गया।मंच संचालन भवानी सीट के द्वारा किया गया। प्रस्तावना दिप्ती प्रमाणिक के द्वारा रखा गया ।परिचय और सम्मान पविता सिंह के द्वारा किया गया। अंत मे पिली मुंडा के द्वारा आभार ज्ञापन किया गया और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

