सरोज मिश्रा के आकस्मित निधन पर उत्कल क्लब खैरपाल में शोकसभा का किया गया आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड अंतर्गत पौड़ाडीह पंचायत के खैरपाल गांव निवासी सरोज कुमार मिश्रा के विगत दिनों कटक में हुए आकस्मिक निधन पर उत्कल क्लब खैरपाल की ओर से एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।उत्कल क्लब में उन्होंने एक सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाई और ओड़िया नाटक में उनके द्वारा किए गए अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने सामाजिक कार्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ,उनके असामयिक निधन से समाज एवं उत्कल क्लब ने एक मिलनसार सामाजिक व्यक्ति को खो दिया है ।उनके जगह को कभी भरा नहीं जा सकता है।इस अवसर पर मनोरंजन मिश्रा, तापस दास,उल्लास राणा, आदित्य राणा, अमल दास, कान्हु किशोर बैरा, टूना कबी, बापी भट्टमिश्र, सूजन राणा, कमल लोचन राणा आदि उपस्थित थे।

