Ad image

स्कॉर्पियो ओर बुलेट की हुई जोरदार टक्कर दो युवक की गई जान

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260326 WA0117

सोनू कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

 

लोहरदगा: भंडरा। जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत कचमची मोड़ के समीप गुरुवार को रफ़्तार के जुनून ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट मोटरसाइकिल खिलौने की तरह दो हिस्सों में टूट गई, वहीं स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में बुलेट सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों की पहचान रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी मुड़कटी निवासी चंपा उरांव पिता पुने उरांव और शोषन उरांव पिता मंगरा उरांव के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

- Advertisement -

अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

 

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में दोनों लहूलुहान युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुँचाया। यहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय कुमार ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। भंडरा थाना।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना की मुख्य वजह क्या थी और वाहनों की रफ्तार कितनी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *