Ad image

हल्दीपोखर अधूरे टाउनशिप फीडर को लेकर उपायुक्त को मुखिया देवी कुमारी ने सौंपा ज्ञापन

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हल्दीपोखर अधूरे टाउनशिप फीडर को लेकर उपायुक्त को मुखिया देवी कुमारी ने सौंपा ज्ञापन 

 

 

- Advertisement -

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

- Advertisement -

 

हल्दीपोखर अलग टाउनशिप फीडर का कार्य विगत लगभग 3 वर्षों से अधूरा है जिसको लेकर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत कराई।मुखिया ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की विगत 3 वर्षों से हल्दीपोखर के ग्रामीणों को ठगने का काम कर रहे है।मुखिया ने कहा 2021 में हाता हल्दीपोखर को अलग टाउनशिप फीडर के निर्माण को लेकर योजना का क्रियान्वयन किया गया था जो 2023 में अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया जबकि बिजली का बिल टाउनशिप फीडर के तर्ज पर उपभोक्ता चुका कर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।मुखिया ने कहा विभाग को कई बार ज्ञापन सौंप कर कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह कर चुकी हूं और इसके पूर्व भी उपायुक्त जमशेदपुर को सौंप कर इस गंभीर विषय से अवगत करा चुकी हूं।मुखिया ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हल्दीपोखर टाउनशिप फीडर के उपभोक्ताओं को टाउनशिप फीडर का बिल लेकर बिजली ग्रामीण फीडर से मिल रही है जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।उपायुक्त ने दिशा निर्देश देते हुए जल्द इसपर उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *