हल्दीपोखर तेज रफ्तार हाईबा का कहर, कार को घसीटा, स्कूटी को लिया चपेट में , इस दुर्घटना में 6 घायल
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर उड़ीसा रोड में तेज रफ्तार हाईबा ने कार ओर स्कूटी को लिया चपेट में जिससे 6 लोग घायल हो गए , जिनको ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा से जमशेदपुर ईद मनाने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी फ्लाई एस लदा हाईबा रसुनचोपा की ओर जा रहा तभी हाईवा से कार में लग जाने के कारण कार स्क्रैच हो गया जिसको लेकर कार चालक ने हाईवा का पीछा करके ओवरटेक करके हाईवा को रोकने की कोशिश की तभी हाईवा के संपर्क में कार आ गया जिसे घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी अपने चपेट में ले लिया।इस दुर्घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए जिसमें कार में 4 एवं स्कूटी में 2 व्यक्ति शामिल है।कार में चालक , 2 महिला एवं 1 बच्चा शामिल है। ग्रामीणों में इस घटने के बाद आक्रोश देखने को मिला । मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुटी एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी।शनिवार इस क्षेत्र के लिए काल बना हुआ है। बाजार में भी एक हाईवा के चपेट में एक ऑटो आ गया जिससे ऑटो हल्की क्षतिग्रस्त हो गई किसी को चोट नहीं आई।शनिवार इस क्षेत्र का सबसे बड़ा साप्ताहिक मार्केट है पर भारी वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति बनी रहती है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकती है।आए दिन शनिवार में ये सड़क किसी न किसी दुर्घटना को स्थान दे रही है ।शनिवार भारी वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।अगर समय रहते इसपर विचार नहीं किया गया तो आगे ये बहुत बड़ी दुर्घटना को आमंत्रम दे सकती है।

