हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में शौर्य यात्रा समिति के द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 122 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में शौर्य यात्रा समिति पोटका-राजनगर के द्वारा एवं जामशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार 22 मार्च 2026 को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का छठी बार आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विधिवत रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया । मौके पर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन का अमूल्य दान है, इससे बड़ा कोई भी दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति गांव में जागरूकता अभियान चला कर, गांव- गांव में शिविर के आयोजन किया जाना चाहिए ताकि रक्त की कमी से किसी के घर का दीपक न बुझे। शौर्य यात्रा समिति ने इस रक्तदान शिविर को समिति के सक्रिय सदस्य राजू गोप को समर्पित किया। समिति को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक कार्य में राजू गोप के समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज,शिक्षक सह समाजसेवी चिंतामणि त्रिपाठी,भाजपा नेता पोल्टु मंडल, मनोज सरदार,दुलाल मुखर्जी, गणेश सरदार, श्यामल प्रधान, समाजसेवी सिमल सोरेन, सुनील कुमार दे, बबलू सोरेन,सनत मंडल, राजकुमार साव के साथ आयोजन समिति के आयुष महाकुड़, घनश्याम मंडल, माना गोप, सूरज मोदक,रंजन दास,सूरज साहू,रोहित गुप्ता, प्रणय खंडायत, देव प्रामाणिक,गौतम राय,प्रशांत मंडल, सौरभ मंडल, नीलेश खँडवाल, दिलीप अग्रवाल जयदेव मण्डल, श्यामल प्रधान, प्रिंस नायक,प्रशांत मण्डल,देव प्रामाणिक,साधीन प्रामाणिक, प्रणय खंडाईत, नीलेश खंडवाल, दिलीप अग्रवाल, रोहित गुप्ता, रंजन दास, कविन्दर गोप, माना गोप, राजकुमार शाव, अमृत गोप, सुभाशिश राणा,मुकेश मण्डल,नीलय मण्डल आदि मौजूद रहे ।

