Ad image

हल्दीपोखर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के आज दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक उमाशंकर शुक्ला के बाणी से हुए सभी मुग्ध

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हल्दीपोखर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के आज दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक उमाशंकर शुक्ला के बाणी से हुए सभी मुग्ध

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

 

- Advertisement -

 

हल्दीपोखर उड़ीसा रोड में मंगलवार 20 जनवरी 2026 को श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति हल्दीपोखर के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका आज द्वितीय दिन है। इस दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन में राधे राधे जयघोष से 300 से अधिक कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए । यह कलश यात्रा विधि विधान के साथ हल्दीपोखर कमल तालाब से रंकणी मंदिर ,शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, कीर्तन मेला, आदि जगह से घूमते हुए, भागवत कथा स्थल तक पहुंची। इस भग्य कलश यात्रा मे मथुरा- वृंदावन से आए हुए प्रसिद्ध कथा वाचक, पूज्यनीय उमाशंकर शुक्ला जी रथ में सवार होकर, श्रद्धालुओं का अभिवादन किया । मौके पर उमाशंकर शुक्ल जी महाराज ने कहा कि इस कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा ही मानव कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है, इसमें सभी मनुष्य सुख ,शांति एवं समृद्धि प्राप्त कर सकता है ओर पारिवारिक अशांति एवं पापों से मुक्ति मिल सकती है।आज द्वितीय दिन भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *