Ad image

हाता टाटा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, साईकिल सवार की दर्दनाक मौत

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हाता टाटा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, साईकिल सवार की दर्दनाक मौत

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

 

हाता-टाटा राष्ट्रीय राजपथ 220 तुड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा से टाटा की और जा रही मां पार्वती बस ने तुड़ी धर्मकांटा के नजदीक एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में लेते हुए साइकिल समेत युवक को काफी दूर घसीटते हुए लाइन होटल के पास जाकर बस रुकी तब तक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। । बताया जा रहा मृतक का नाम घासी राम किस्कू है, जो तुमुंग के डूमर टोला निवासी है और अपने पत्नी को खाना पहुंचाने जा रहा था।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाता-टाटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया गाड़ी में भी तोड़ फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पोटका पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई और यातायात को नियंत्रण करने का प्रयास जारी था।खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *