Ad image

हाता टाटा मैन रोड में बस ने साईकिल सवार को लिया अपने चपेट में ,साईकिल सवार की दर्दनाक मौत

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हाता टाटा मैन रोड में बस ने साईकिल सवार को लिया अपने चपेट में ,साईकिल सवार की दर्दनाक मौत

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

 

हाता-टाटा मुख्य सड़क पर तुड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा से टाटा की और जा रही मां पार्वती बस ने तुड़ी धर्मकांटा के नजदीक एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे साइकिल समेत युवक को काफी दूर घसीटते हुए ले गया ।जब तब गाड़ी रुकती तब तक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। । बताया जा रहा मृतक का नाम घासी राम किस्कू है, राजनगर थाना क्षेत्र के तुमुंग के डूमर टोला निवासी है और अपने पत्नी को खाना पहुंचाने जा रहा था।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए हाता-टाटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पोटका पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई और यातायात को नियंत्रण करने का प्रयास में लगी हुई थी।खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *