पतरातु झारखंड
मुकेश कुमार
हेडलाइन —– हरिहरपुर पंचायत बहरा टोला में लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,
अंधेरा दूर होने से ग्रामीणों में खुशी
पतरातु।। बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी के पाहल से पतरातु प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के ग्राम मेलानी, बहराटोला की बिजली की समस्या का समाधान किया गया । विधायक की पहल पर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे पूरे टोले में एक बार फिर बिजली बहाल हो गई है। बता दें कि होली के एक दिन पूर्व ही 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा बहराटोला अंधेरे में डूबा हुआ था। ग्रामीणों को पेयजल से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक को दी जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग को 63 केवीए क़ा नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा, “विधायक जी हमारी समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। उनके इस सहयोग के लिए हम सभी उनके अत्यंत आभारी हैं।” मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में संजय कुमार महतो, कृष्णा महतो, राजेश महतो, दीपक कुमार, बबलू महतो, कमलेश कुमार, पंचम कुमार, जागेश्वर मुंडा, चमन महतो, सुनीता देवी, पूनम देवी, रंजू कुमारी ,अनिता देवी,रुपणी देवी, जगनी देवी और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।