12 फरवरी विद दीरी झंडा दिवस मनाने को लेकर आदिवासी भूमिज समाज का बैठक संपन्न
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत सोहदा फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज विद दीरी झंडा दिवस आयोजन समिति की ओर से आगामी 12 फरवरी 2026 को विद दीरी झंडा दिवस मनाने को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद दीरी झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाली कार्यक्रम पर विशेष रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में स्वागत समिति, संचालन समिति, प्रबंधन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, माइक संचालन समिति, सुसुन अखाड़ा वॉलिंटियर्स, खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम के लिए विशेष समिति का गठन किया गया। झंडा दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लेने वालों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के लिए पूजा का दोंना एवं खली बनाना, महिलाओं के लिए रस्सी बनाना, किशोर और किशोरियों के लिए सामान्य ज्ञान, पुरुषों के लिए आंद बनाना, किशोरियों के लिए नया कुपूल जोहर व्यवहार, खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर कवि एवं लेखकों का लेख प्रस्तुत किया जाएगा। अब तक माग बुरू सुसुन नित्य के लिए अबतक 15 टीमों ने नाम दर्ज कराया है। इस झंडा दिवस पर झारखंड, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल से 35 से 40 नित्य टीमों का आने का संभावना है, जिनको झंडा दिवस पर आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मौके पर सिद्धेश्वर सरदार, जयपाल सिंह सरदार, हरीश भूमिज, शत्रुघ्न सरदार, मनोरंजन सिंह, हेमंत भूमिज, कालीचरण सिंह, मनमथ सिंह, सिंघ सिंह, दीपाली सरदार, बेहुला सिंह, सुदर्शन भूमिज, एनिमा सिंह ,नेपाल सिंह, शर्मा सिंह, मंदाकिनी सिंह, रामेश्वर सरदार, कारमु सरदार, सागर सरदार, रोथु सिंह सरदार, मालती सिंह, कौशल्या सिंह, सूरज सरदार, शिवचरण भूमिज सूपें सिंह आदि उपस्थित रहे।

