Ad image

21 माह उपरांत बकाया 21 हजार पेंशन की राशि पाकर बीमार वृद्ध फटीक चांद गिरी के चेहरे खुशी से खिल गए

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

21 माह उपरांत बकाया 21 हजार पेंशन की राशि पाकर बीमार वृद्ध फटीक चांद गिरी के चेहरे खुशी से खिल गए

 

 

- Advertisement -

 

 पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

 

 

 

- Advertisement -

पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी गांव निवासी बीमार वृद्ध फटीक चांद गिरी का बैंक ऑफ इंडिया मेचूआ शाखा में इक्कीस माह की वृद्धावस्था पेंशन की राशि रुका हुआ था जो कुछ तकनीकी कारणों से एवं उनकी शारीरिक अस्वस्थता के वजह से लंबे समय से रुकी हुई थी। पेंशन की राशि एक मुश्त 21 हजार रुपया पाकर फटीक चांद गिरी एवं उनका परिवार ने इसके लिए पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल को धन्यवाद दिया। परेशान परिवार के लोग पैसे के अभाव से जंहा उनके समुचित ईलाज कराने में असक्षम था वहीं निकाशी व्यवस्था से भी नाराज थे। इसकी सूचना पंचायत समिति के सदस्या सरिता मंडल ने प्रतिनिधि मनसा राम मंडल के द्वारा पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को दिए तथा पूर्व पार्षद स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बीते कल स्वयं बैंक ऑफ इंडिया के मेचूआ शाखा में पंहुच कर संबंधित अधिकारियों से मिलकर विस्तृत जानकारी देते हुए समस्या की समाधान के लिए आग्रह किए जिसपर बैंक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय बैंक मित्र को भेज कर लाभुक को सत्यापित करवाने के बाद सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित फटीक चांद गिरी को उनके बकाया पेंशन राशि 21 हजार रुपए भुगतान किया गया।एक मुस्त ऐसे जरूरत के समय पर इतनी राशि पाकर उनके परिवार काफी खुश नजर आए।आज पूर्व जिला पार्षद श्री मंडल के साथ समाजसेवी मनसा राम मंडल, बी.सी. अमन कुमार भकत एवं खोगेन चंद्र भकत (सांसपुर) आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *