WhatsApp Group Join Now
माताजी आश्रम हाता में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 10 नवम्बर को
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत माताजी आश्रम हाता में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 10 नवम्बर सोमवार सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसायटी जमशेदपुर की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया है।मरीज को इस शिविर का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड ओर मोबाईल नंबर साथ में लाना अनिवार्य है।शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक आयोजित की जाएगी।आंख के आपरेशन के लिए चिन्हित मरीज का निःशुल्क ऑपरेशन भी की जाएगी।

