Ad image

ठंड से एक बुजुर्ग की मौत,समाजसेवी ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस,दी आर्थिक मदद

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ठंड से एक बुजुर्ग की मौत,समाजसेवी ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस,दी आर्थिक मदद

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत घासीदाग के राजखाड़ गांव में एक बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हो गई। समाजसेवी सुरेंद्र भारती मृतक के परिजनों से मिलकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। साथ ही आर्थिक मदद भी की। यहां उल्लेखनीय है कि घासीदाग पंचायत के राजखाड़ गांव निवासी बबन राम (55) की मौत पिछले दिनों ठंड लगने से हो गई थी।

- Advertisement -

मृतक अत्यंत ही गरीब परिवार से था। जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुरेंद्र भारती गुरुवार को मृतक बबन राम के घर पहुंचे। और मृतक के परिजनों से मिलकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वहीं क्रियाकर्म हेतु आर्थिक मदद भी की। इसके अलावा उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया। मौके पर सुभाष कुमार,धर्मेंद्र कुमार,भागीरथी राम,संजय राम, फुदेनी राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *