Ad image

विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला,मुफ्त जांच व दवा का हुआ वितरण

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला,मुफ्त जांच व दवा का हुआ वितरण

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगा। स्वास्थ्य मेले में टीबी,मलेरिया,परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही मरीजों का मुफ्त जांच और दवा का भी वितरण किया गया। इससे पहले स्वास्थ मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव सिंह,चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार,डॉ लीली एस्टेला पूर्ति व विधायक प्रतिनिधि हेसामुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ राजेंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ सेवा को गांव गाँव तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

आम लोगो को स्वास्थ सेवा का भरपूर लाभ सुगमता के साथ मिले,इसीलिए इस प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन किया गया है। वहीं मेले में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाकर पात्र लाभुकों के बीच वितरण किया गया। साथ ही आयुष पद्धति से जुड़ी जानकारी भी लोगों को दी गई। मेले में बीपी और शुगर की जांच,आंखों की जांच और जरूरतमंदों को चश्मा भी दी गई। कैंप में सिकल सेल स्क्रीनिंग,मलेरिया,यक्ष्मा,परिवार नियोजन सहित दर्जन भर विभागवार स्टॉल लगाया गया था। जिसमे कई मरीजों का जांचोपरांत उपचार किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *