Ad image

दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

रांची-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 2 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *