गोदरमा के लरगाहा खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग आगाज,मुख्य अतिथि किरण शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक गोदरमा – लरगाहा स्थित खेल मैदान मे 20 – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष सह निवर्तमान वार्ड पार्षद किरण शर्मा व समाजसेवी अखिलेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये बल्लेबाजी भी की।
उद्घाटन मैच पिपरा टीम व विशुनपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें पिपरा की टीम विजयी रही। किरण देवी ने कहा कि युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है युवा प्रतिभाओं को समुचित संसाधन और उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर मंजिल तक पहुंचाने की। खेल शांति व शौहार्दय का संदेस भी देता है। खेल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है। खेल से शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक विकाश भी होता है। मौके पर अर्चना देवी,बबीता देवी,कमलेश विश्वकर्मा,नीरज शर्मा,आशीष शर्मा,ऋषिकेश विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

