Ad image

भारथी काॅलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भारथी काॅलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

__अमर ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय पहुंचे भारथी बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राएं_

मांडर

भारथी काॅलेज आॅफ एजुकेशन कंदरी, माण्डर, राँची के बी०एड० सत्र 2024-26 एवं डी०एल०एड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के छात्र-छात्राएं, सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीयों ने आज दिनांक 24.11.2025 को चान्हो के अमर ज्योति नेत्रहीन स्कूल का भ्रमण किया । इस दौरान बी०एड, डी०एल०एड के छात्र-छात्राओं ने नेत्रहीन स्कूल के बच्चों की दिनचर्या, उनकी पढ़ाई व कंप्यूटर के उपयोग से संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान अमर ज्योति नेत्रहीन विद्यालय की ओर से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर असुन्ता, उप-प्रधानाध्यापिका सिस्टर कारमेला एवं सभी शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा भारथी काॅलेज आॅफ एजुकेशन कंदरी, माण्डर, राँची के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं द्वारा भी नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के लिए स्वागत गीत एवं खेल का आयोजन किया गया।
इस दौरान संस्थान के सचिव नितिन पराशर व शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या डाॅ० दिपाली पराशर ने बच्चों के बीच उपहार स्वरूप कैश रोल के साथ ही अन्य चीजों का वितरण किया । साथ ही बच्चों एवं सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के बीच स्नेक्स का भी वितरण किया गया।
शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या डाॅ० दिपाली पराशर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लाइंड स्कूल विजिट करने से बी०एड० एवं डी०एल०एड के बच्चों को दृष्टिहीन बच्चों की जरूरतों और चुनौतियों के बारे में समझ बढ़ती है साथ ही वे समावेशी शिक्षा के महत्व को समझ सकते हैं और दृष्टिहीन बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान करने के तरीके सीख सकते हैं।
इस मौके पर संस्थान के सचिव श्री नीतीन पराशर, शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्य के साथ ही सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *