WhatsApp Group Join Now
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
विभिन्न विद्यालयों के 400 छात्रों ने लिया भाग
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 20 छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
झारखंड न्यूज़ 24
चान्हो
Contents
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, घुघरी मांडर के रुपेश मुंडा ने प्राप्त किया, जिन्हें ₹7000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।द्वितीय स्थान प्रभापुंज पब्लिक स्कूल के प्रभास कुमार पाण्डेय ने हासिल किया और उन्हें ₹5000 की पुरस्कार राशि दी गई।
तृतीय स्थान भी प्रभापुंज पब्लिक स्कूल की छात्रा मारिया अलीम ने प्राप्त किया, जिन्हें ₹3000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त सनराइज पब्लिक स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, आनंद मार्ग स्कूल, कग्निशन पब्लिक स्कूल तथा राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी उत्तम प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बिनोद यादव, आचार्य गुनाकरनंद मुन्सफ सर, शमशेर सर, संजय यादव, मेराज आलम, शालिक राम पाण्डेय तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

