दर्जीजाड़ी में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आगाज: कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो हुए शामिल
धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं: सन्नी टोप्पो
मांडर :
प्रखंड के दर्जीजाड़ी गाँव में बुधवार को भक्ति और आस्था का अदभुत संगम देखने को मिला। अवसर था नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह चर्तुदिवसीय महायज्ञ का। कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने शिरकत की।
बुधवार सुबह गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा: इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा न केवल इस गाँव के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। महादेव का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा क्षेत्र उन्नति की ओर अग्रसर हो।
साथ ही उन्होंने कहा शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और यह महायज्ञ हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठान न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं। महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे और यह यज्ञ लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर सामूहिक भागीदारी गाँव की मजबूती को दर्शाती है।
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति, दर्जीजाड़ी द्वारा आयोजित यह महायज्ञ 4 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेगा।
4 फरवरी बुधवार कलश यात्रा, मंडप प्रवेश एवं वेदी पूजन
5 फरवरी गुरुवार वेदी पूजन, जलाधिवास, शय्याधिवास एवं नगर भ्रमण
6 फरवरी शुक्रवार वेदी पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ एवं हवन
7-8 फरवरी शनि-रवि अखंड हरि कीर्तन एवं महाभंडारा
*श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बना दर्जीजाड़ी*
महायज्ञ को लेकर पूरे गाँव को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 6 फरवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा मुख्य आकर्षण होगी, जहाँ वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इसके उपरांत 7 और 8 फरवरी को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से कीर्तन मंडलियाँ पहुँचेंगी।
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति दर्जीजाड़ी के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पाँच दिवसीय अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। महायज्ञ की व्यवस्था को सफल बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।

