Ad image

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कदरुडीह पहुँचकर वर्जिन मुर्मू के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कदरुडीह पहुँचकर वर्जिन मुर्मू के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

नारायणपुर

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर इरफान अंसारी ने रविवार को जिले कदरुडीह पहुँचकर वर्जिन मुर्मू जी के आकस्मिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट की। बारिश के बीच मौके पर पहुँचकर परिजनों को ढाँढस बंधाया और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मृतक का परिवार अत्यंत ही गरीब है, जिसे देखते हुए तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आरंभ करवाई। साथ ही, स्वयं भी आर्थिक सहायता भी प्रदान की।मंत्री ने कहा कि मैंने परिजनों को यह भरोसा दिलाया कि आदिवासी समाज हमारे दिल में बसता है, उनकी हर पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है। आपके सुख-दुख में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। ग्रामवासियों और स्थानीय आदिवासी समाज की ओर से मिले सम्मान और विश्वास के लिए मैं आभारी हूँ। लोगों के दुख सुख में सहभागी बन सकूं यही प्रयास है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *