नप के वार्ड 14 कविलासी गांव में नली का गंदा पानी बह रहा सड़क पर,सड़क गड्ढे व कीचड़ में तब्दील,लोग परेशान
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 14 कविलासी गांव में घर से निकल रहा नली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क कीचड़ व गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिसके कारण ग्रामीण तथा राहगीर सड़क में जमा बदबूदार नाली का गंदा पानी व सड़क में बने गड्ढे से परेशान है। आयदिन मोटरसाइकिल सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो जा रहे है। वहीं नली के गंदा पानी से कई बीमारों का शिकार भी हो रहे है। हालांकि ग्रामीण इस संबंध में आज हंगामा भी किया। और लिखित आवेदन नगर परिषद को देकर नली निर्माण कराने की मांग भी की है। ग्रामीणों ने बताया कि हबीब अंसारी के घर के पास नली के गंदा पानी जमा हो गया है।
जिससे सड़क में कई गड्ढे बन गये है। वहीं गौतम राम के घर के पास भी नली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे गौराम राम के घर से मुरारी रजवार के घर तक सड़क पूरी तरह गड्ढे व कीचड़ में तब्दील हो चुका है। लगता है कि सड़क में गड्ढा है कि गड्ढे में सड़क है। प्रतिदिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे है। इधर आवेदन देने वालो जितेंद्र राम,बजरंगी चौधरी,गौराम कुमार,बृजदेव रजवार,मुरारी रजवार,दिनेश शर्मा,सुरेंद्र रजवार,मनोज रजवार,देवरानी देवी,परशु चंद्रवंशी,श्रवण चौधरी,रामजन्म रजवार,रोहित कुमार,सद्दाम अंसारी सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

