Ad image

ऑक्शन के साथ केपीएल 4 का आगाज, खिलाड़ियों पर धनवर्षा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ऑक्शन के साथ केपीएल 4 का आगाज, खिलाड़ियों पर धनवर्षा

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

शुक्रवार को प्रखंड के बि के उच्च विद्यालय खेल मैदान में केपीएल सीजन 4 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया। ऑक्शन में खिलाड़ियों का नीलामी हुई।पिछले सीजन के तरह इस बार भी केपीएल में कुल आठ फ्रेंचाइजियों ने हिस्सा लिया है जिसमें टीम के मालिक व टीम इस प्रकार से है। फॉरेस्ट लाइन के सुनील कुमार सुपर किंग 11 के राजेश दास, हरियोखद स्ट्राइकर्स के पूर्व मुखिया राजेन्द्र राम,कालेश्वरी नाइट राइडर्स के संतोष यादव, तामसीन टाइटन्स के बबलू कुमार सिंह,वनखंड ब्लास्टर के कमांडो रजक, महावीर सायल सनराइजर्स के गिरधारी ठाकुर।

- Advertisement -

राज चैलेंजर्स के राजरियो ग्रुप श्री विनायक। उक्त नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों की खरीददारी की गई, राज चैलेंजर ने अनुराग सिंह को 2550 रूपए में सबसे अधिक बोली लगा कर खरीदा वही सुपर किंग्स 11 ने पवन कुमार यादव को 2450 रुपए के बोली लगा कर अपने नाम किया जो इस बार दूसरे महंगे खिलाड़ी होंगे।

केपीएल के सफल संचालन में अध्यक्ष पूर्व मुखिया योगेश यादव, सचिव मोहमद शेर शाह, व कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह, मुखिया छोटू सिंह, उदय चंद्रवंशी, कृष्णा पासवान, मुखिया प्रतिनिधी बद्री दांगी, पंकज सिंह, नवल किशोर सिन्हा, कमांडो रजक का इस बार के केपीएल के सफल आयोजन में अहम योगदान होने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *