Ad image

मेसर्स सनटेक प्लास्टिजर प्राइवेट लिमटेड द्वारा 501 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मेसर्स सनटेक प्लास्टिजर प्राइवेट लिमटेड द्वारा 501 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नौ के डंडीला खुर्द गांव स्थित मेसर्स सनटेक प्लास्टिजर प्राइवेट लिमटेड द्वारा शनिवार को 501 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह का आयोजन कंपनी परिसर में ही किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्पनी के प्रतिनिधि नरेश यादव व संचालन निवर्तमान पार्षद नज़्मुदीन नूरी ने किया।

- Advertisement -

अभावग्रस्त लोगों के बीच कंबल का वितरण कंपनी के प्रतिनिधि अशोक यादव,पार्षद दिनेश शुक्ला,नरेंद्र राम गुड्डू,गुलाम नबी अंसारी,ओम प्रकाश शुक्ला लालाबाबू व राजू शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। नरेश यादव ने कहा कि कंपनी प्रबंधन का स्पष्ट मानना है कि मानव सेवा देव सेवा के समान है। इसलिए प्रत्येक वर्ष कंपनी प्रबंधन अभावग्रस्त लोगों के बीच कंबल वितरित करती है। अशोक यादव ने कहा कि हमारी कंपनी व्यवसाय के अलावा सामाजिक सरोकार के कार्य भी करती है। मौके पर अमरेश मिश्रा,शिवानंद कुमार,पंकज पांडेय,प्रभात रंजन दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *