मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने भारत सरकार रेल मंत्री को लिखा पत्र,लालगढ़ बिहार हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन बनाने की मांग
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने भारत सरकार रेल मंत्री को पत्र लिखा है। धर्मेंद्र चौधरी ने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री को लालगढ़ बिहार हॉल्ट को पूर्ण रूप से स्टेशन की दर्जा मिले,सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस की ठहराव,लालगढ़ बिहार हॉल्ट पर यात्री शेड,शौचालय,पीने का पानी का व्यवस्था व स्टेशन के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग रखा है। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि लालगढ़ बिहार हॉल्ट को 45 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास नहीं हुआ है। जबकि यहां से राजस्व भी विभाग को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री को ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक पत्र भेजा हूं। जिसमें लालगढ़ बिहार हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा दिलाने सहित कई मूलभूत सुविधाओं की मांग किया है।

