Ad image

सरस्वती पूजा को लेकर पगार ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सरस्वती पूजा को लेकर पगार ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न

केरेडारी
सनोज महतो

आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनज़र केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी परिसर में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पगार ओपी थाना प्रभारी दिनेश मंडल ने की। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी दिनेश मंडल ने पूजा समितियों एवं ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा अश्लील गीतों, हुड़दंग और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पूजा पंडाल की व्यवस्था, मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन की समय-सीमा, सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूजा के दौरान पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वहीं, बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, गणमान्य ग्रामीण, साउंड सिस्टम संचालक तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *