रेहला पुलिस ने व्यवसायियों के साथ की बैठक,सुरक्षा को लेकर चर्चा,सावधानी बरतने का निर्देश
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
रेहला पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ एक बैठक की। थाना के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने किया। संचालन थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने किया। बैठक में सुरक्षा पर चर्चा हुयी। बैठक के दौरान व्यवसायियों को सतर्कता व सावधानी बरतने को कहा गया। इसके अलावा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी अपील पुलिस द्वारा किया गया। व्यवसायियों ने भी पुलिस के समक्ष खुलकर अपनी समस्या रखी।
पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने कहा कि
निडर होकर व्यवसाय करें और कोई भी समस्या हो तो पुलिस के साथ साझा करें। थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या फिर कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें,त्वरित व उचित कार्रवाई की जायेगी। पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। बैठक में काफी संख्या में व्यवसाई मौजूद थे।

