Ad image

SP सादिक अनवर रिजवी ने किया रामनवमी को लेकर भंडरा का निरीक्षण

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260326 WA0058

सोनू कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

 

 

लोहरदगा/भंडरा: रामनवमी के पावन अवसर पर जिले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे आर्ट में ।गुरुवार को एसपी सादिक अनवर रिजवी ने स्वयं भंडरा थाना क्षेत्र का सघन दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी ने थाना प्रभारी मनोज गुप्ता और स्थानीय गणमान्य लोगों को कहा कि सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया या गलियों में उड़ने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में हिंदू- मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। अफवाह फैलाना अपराध है, नागरिक सजग रहें और पुलिस का सहयोग करें।इस दौरान ईश्वरी मोहन शर्मा, आफताब आलम, परवेज अंसारी, रामकिशोर साहू, बालकृष्ण सिंह, तैयब खान, अनीत कुमार, दिलीप साहू समेत अन्य गणमान्य लोगों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *