झारनेश्वर शिव मंदिर घरटिया में मकरसंक्रांति पर हुआ विशेष पूजा-अर्चना,लगा भव्य मेला
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत घरटिया स्थित झारनेश्वर शिव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना हुयी। तथा भव्य मेला लगा। पूजा-अर्चना में लोग अहले सुबह से ही झारनेश्वर मंदिर पहुंच कर पूजा-पाठ में जुट गये। पूजा अर्चना का सिलसिला सारा दिन चलता रहा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में मेला भी लगा। मेला का उद्घाटन भाजपा नेता मनीष कुमार ने फीता काट कर किया।
मेला कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे,जिला पार्षद विजय रविदास,समाजसेवी संजय बैठा,राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव,एएसआई बलराम दास व निरंजन सिंह खरवार भी शामिल थे। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां स्थानीय भोजपुरी गायको ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत गाकर लोगो का मन मोह लिया। इधर रेहला कोयल नदी तट पर भी वार्षिक मेला लगा। जहां श्रद्धालु कोयल नदी में अहले सुबह से ही आस्था की डुबकी लगाने लगे थे।

