रेहला में आकर्षण का केंद्र रहा संत पॉल का नक्काशीदार डिजीटल पूजा पंडाल
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
रेहला स्थित संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल का दक्षिणेश्वर प्रारूप का डिजिटल पूजा पंडाल व मां सरस्वती की प्रतिमा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। पूजा पंडाल व प्रतिमा को देखने के लिये स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भी लोग आये हुये थे। स्कूल के निदेशक साइमन मैथ्यू एस्ले ने बताया कि पूजा पंडाल व प्रतिमा के निर्माण हेतु बाहर से कारीगर बुलाया गया था। पंडाल व प्रतिमा निर्माण में लगभग एक माह का समय लगा है। पंडाल निर्माण व पूजा आयोजन में पांच लाख से भी ज्यादा राशि खर्च हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन सरस्वती पूजा को हर वर्ष और भव्यताम बनाने का प्रयास करता है। इसके लिए एक माह पूर्व से से तैयारी शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम छः बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। पूजा के उपरांत पंडाल के कारीगर धनेश बाजपेई,सचिन तिवारी, तौहीद खलीफा,शशि शर्मा व पुजारी पंडित मधुसूदन वैध को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया गया। पूजा के सफल संचालन में सचिव रीना,प्राचार्य मोनिका एक्का,नूतन आशा कुजूर,संजय तिवारी, तिवारी,प्रीति चौरसिया,जोस्मिता लाकड़ा मनीष गुप्ता,इबरार अंसारी,प्रतिमा कुमारी,भूषण मिंज,पूनम खलखो,गौतम कुमार,आबिद अली,अल्बन बरवा,अखिलेश कुमार,ज्योति कुजूर,कृष्ण कान्त यादव,शैली कुमारी,असुंता कुजूर,अन्ना सुरीन,सुशीला बारला आदि का अहम योगदान रहा।

