Ad image

किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला बंगाल के एक युवक का शव,पुलिस कर रही जांच

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला बंगाल के एक युवक का शव,पुलिस कर रही जांच

झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर

विश्रामपुर थाना मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान के पास किराए के मकान में रह रहे बंगाल के एक कबाड़ी बेचने वाले युवक का शव फंसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार विश्रामपुर कब्रिस्तान के आसपास आहर में स्थित विकास चंद्रवंशी के मकान में बेस्ट बंगाल अंतर्गत मुर्शिदाबाद स्थित टाटलापारा के सुजापुर निवासी मो• लेकबास शेख का 36 वर्षीय पुत्र मो• अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय किराये के मकान में रहकर कबाड़ा खरीदने का कार्य करता था। गुरुवार की सुबह घर के बगल में रह रहे लोगों ने दरवाजा खुला देख कर अंदर गये तो युवक का शव फंसी के फंदे से लटका देखा।

- Advertisement -

जिसके बाद मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद मकान मालिक विकास ने इसकी जानकारी विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरा। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना स्थल पर एएसआई विनोद राम,भगवान सिंह,आलम,समाजसेवी संजय बैठा और उनकी पत्नी गीता देवी,मो• सत्तार खलीफा उर्फ पेंटर जिलानी,किरण देवी,चंद्रदेव चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *