महिला की हत्या कर शव को छुपाने के मामले का हुआ खुलासा,पुलिस तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
नावा बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला की हत्या कर शव को छुपाने के मामले का विश्रामपुर पुलिस ने उद्भेदन कर दी है। हत्या में संलिप्त तीन हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। यहां उल्लेखनीय है कि नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डेरौना गांव से दो जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाया हुआ शव को बाहर निकाला। प्रियंका देवी की हत्या उसके ही पति रंजीत मेहता एवं उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी ने और अपराधियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। तथा शव को जेसीबी से दफना दिया था। और उसके पास मरा हुआ कुत्ता डाल दिया था। ताकि किसी को शक न हो। विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी,पुलिस निरीक्षक रामशीष पासवान व थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रियंका देवी 26 दिसंबर से लापता थी।
लापता होने की जानकारी परिजनों ने विश्रामपुर थाना के साथ साझा की थी। पुलिस को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि महिला की हत्या कर शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के डेरौना गांव में दफनाया दिया गया है। इसके बाद दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस ने शव को जेसीबी से बाहर निकाला। और सनहा संख्या – 17/25 दर्ज कर पूरे मामले में अनुसंधान कर रही थी। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी ने पुलिस के डर से कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया था। घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली। और प्रियंका देवी की हत्या में कुछ और लोगों की भूमिका निकल कर सामने आई थी। पुलिस छापेमारी अभियान के तहत तीन अपराधी भूखला के सुनील कुमार,लाला कुमार व पड़वा के गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर कांड संख्या 01/26 धरा – 103 (1) 238 / 61 (2) / 3 (5) बीएनएस के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी दल में एसआई शिवनाथ रंजन,शैलभ कुमार,एएसआई विनोद राम,अखिलेश कुमार,बलराम दास,भगवान सिंह,तकनीकी शाखा एवं विश्रामपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

