संविधान देश की नींव है- डाॅ० दिपाली पराशर
संविधान दिवस पर भरथी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में संगोष्ठी का आयोजन
मांडर
मांडर स्थित भारथी काॅलेज आॅफ एजुकेशन में आज बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बी० एड० व डी० एल० एड० के प्रशिक्षु के साथ-साथ व्याख्यातागण एवं कर्मचारीगण भी शामिल थे। महाविद्यालय की शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्य डाॅ० दिपाली पराशर के द्वारा संविधान का शपथ दिलाया गया। उन्होंने संविधान की शपथ करवाने के बाद कहा कि संविधान देश की नींव है, जो नागरिको के अधिकारो और कर्तव्यों को परिभाषित करने के साथ-साथ सरकार की संरचना और उसके कार्यो की भी बात करता है तथा देश की एकता व अखण्डता को सुनिश्चित करता है। आई० क्यु० ए० सी० काॅडिनेटर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान के महत्व को समझने के लिए हमें इसके मूल्यो और उद्देश्यो को समझना होगा, तभी हम एक मजबूत और समृद्ध देश की कल्पना कर सकते है।
संविधान दिवस के अवसर पर एन०एस०एस० विभाग की ओर से विवेक राज जायसवाल के द्वारा ’’जस्ट ए मिनट’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पुरी तरह से संविधान पर आधारित था, जिसमे चारो हाउस ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता हंसराज हाउस (सम्मा रानी व दिलीप उरांव), द्वितीय विजेता श्रद्धानंद हाउस (प्रकाश मुंडा व तन्नु कुमारी) तथा तृतीय विजेता विवेकानंद हाउस (ज्ञानवी व अपूर्वा भारती) रहे।

