भावी अध्यक्ष प्रत्याशी सह समाजसेवी ने विश्रामपुर बस स्टैंड पर चूड़ा – गुड व तिलकुट का किया वितरण
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
मकर संक्रांति के मौके पर विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित बस स्टेंड में स्टॉल लगाकर चूड़ा – गुड व तिलकुट का वितरण किया गया। चूड़ा – गुड व तिलकुट का वितरण टेम्पो चालकों व स्थानीय लोगों के बीच विश्रामपुर नगर परिषद के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी गीता देवी व समाजसेवी संजय बैठा ने संयुक्त रूप से किया। गीता देवी ने लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। कहा कि आप हमे। समर्थन दें,हम आपको विकसित विश्रामपुर देंगे। संजय बैठा ने सभी को मकर संक्रांति की शुभ कामना भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अभाव के चलते मकर संक्रांति नही मना पा रहे थे,उन्हें अपनी ओर से चुड़ा-गुड़ व तिलकुट दिया ताकि अभावग्रस्त लोगों के घर मे भी पर्व मन सके। मौके पर बबन बैठा,धनंजय पांडेय,सुशील चौधरी,मनीष कुमार,संतोष कुमार,विक्की कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

