गोमिया में ठंढ से ठिठुरते लोगों के लिए न अलाव की व्यवस्था और न ही कम्बल की, स्थानीय कंपनी और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप-प्रदीप रवानी।
झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया।
गोमिया तथा आसपास के क्षेत्रों में ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए अभी तक स्थानीय आईईएल कंपनी और गोमिया प्रशासन ने न अलाव की व्यवस्था कर पा रही है और ना ही कंबल वितरण का। परिणामस्वरूप स्थानीय जनमानस ठंड से ठिठुरते हुए किसी तरह से अपनी जान बचा रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी प्रदीप रवानी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन भी संवेदनहीन और मूकदर्शक बना हुआ है। दिसंबर महीना चल रहा है लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण भी नहीं किया जा रहा है, जो आश्चर्य की बात है। समाज सेवी प्रदीप रवानी ने गोमिया बैंक मोड़, गोमिया रेलवे स्टेशन, गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़, धुर्वा मोड, पुराना सिनेमा हॉल, कोठी टांड़, कर्माटांड़, मूनलाइट चौक, झटका मोड़ सहितस्वांग, हजारी मोड़ में अलाव की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय प्रशासन, आईईएल प्रबंधनऔर बोकारो के उपायुक्त से की है।

